चित्तौड़गढ़। युवा कार्यक्रम एवम् खेल मंत्रालय के विभाग नेहरू युवा केंद्र द्वारा 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाएगा। : 21 जून को पूरा विश्व 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएगा।
योग शब्द का अर्थ है - "आपने आप को वास्तविकता में लाना"। योग शब्द को केवल व्यायाम से ना जोड़े! यह एक सुंदर अभ्यास है जो आपके मानसिक स्वास्थ्य को बनाता है, यह शारीरिक स्वास्थ्य को स्थिर और आध्यात्मिक विकास करता है। योग मानवता के लिए एक चमत्कारी वरदान है। योग का अभ्यास करते समय ध्यान, गहरी साँस लेने और अपने साँस को नियंत्रित करना होता है। योग मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है। योग मन के उतार-चढ़ाव को शांत करता है। दूसरे शब्दों में, यह निराशा, खेद, क्रोध, भय को धीमा करता है। नियमित योग अभ्यास प्रतिक्रिया एकाग्रता, स्मृति और यहां तक कि ज्ञान में सुधार करती है।योग करुणा भावनाओं को बढ़ा है जो मन को शांत करके क्रोध को कम करता है। नियमित रूप से योग का अभ्यास करने से कृतज्ञता, सहानुभूति, और क्षमा की भावनाओं का उत्पति होती है।योग दिवस 2022 के मौके पर जिला युवा अधिकारी चित्तौड़गढ़ सुमित यादव द्वारा जिले भर में नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवको को आह्वान किया की योग हमारे जीवन के लिए कितना महत्वपूर्ण है व योग ही वह माध्यम जिसके द्वारा मनुष्य दिर्गायु जीवन को प्राप्त कर सकता है। कार्यक्रम की रूपरेखा लेखाकार कुलदीप प्रजापत द्वारा बनाई गई। इसके अंतर्गत प्रत्येक राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अपने-अपने ब्लॉक में क्षेत्रीय युवा मंडलों के सहयोग से दिनांक 20 एवं 21 जून को गतिविधियों का आयोजन करेंगे एवं योगा को घर-घर तक ले जाने और अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश लोगों तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर प्रधानअध्यापक , श्री रघुवीर सिंह व स्वयंसेवक सुनील सालवी, संजय शर्मा, विकास भील, बीरम प्रजापत, अनिल नाथ, देवराज चुंडावत, सोसर रैगर, विजेश नाथ,गायत्री शर्मा, सत्यनारायण जाट उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ