मूर्ति स्थापना के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न


चित्तौड़गढ़। समीपवर्ती ग्राम नगरी के श्रीमेहंदीपुर बालाजी के नवनिर्मित मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा स्थापना के साथ ही तीन दिवसीय कार्यक्रमों का समापन हुआ।
मुकेश सालवी भण्डारिया ने संत शम्भू महाराज के हवाले से जानकारी देते हुए बताया कि नगरी में श्री मेहंदीपुर बालाजी के नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना के तीन दिवसीय कार्यक्रमों में गुरूवार को अंतिम दिन पंचामृत से मूर्ति को स्नान कराया गया एवं विधि विधान के साथ मूर्ति स्थापना की गई।
इस अवसर पर प्रतापसिंह, सज्जनसिंह, प्रभुदास, सरपंच देवकिशन नगरी, भूतपूर्व सरपंच नारायण गुर्जर, हीरालाल सालवी बिलिया, सतूजी बिलिया, नारू गुर्जर धोरड़िया, रामलाल गुर्जर धोरड़िया, भारतसिंह नगरी, मदन रेगर, प्यारालाल, हरिसिंह, भूतपूर्व सरपंच देवीलाल खटीक, आनन्दसिंह, भीमसिंह, कालुसिंह, रणजीसिंह, नानुदास, जगदीश सुखवाल, नरस बिलिया, रामलाल घटियावली, पूरणमल गुसाई खेड़ा, सुनील रेगर, कालु रेगर, प्रभु पायक सहित नगरी एवं आसपास क्षेत्र के कई ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ