लहसुन की आड़ में 350 किलो अफीम डोडाचूरा की तस्करी, पिकअप जब्त, एक गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। पिकअप में लहसुन की आड़ में करीब 11 लाख रुपये का अवैध मादक पदार्थ 350 किलोग्राम अफीम डोडाचुरा परिवहन करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया हैं। जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमति प्रीति जैन एवं अतिरक्ति पुलिस अधीक्षक कैलाश सिंह सांदु के निर्देशानुसार व पुलिस उप अधीक्षक वृत चित्तौड़गढ़ बुद्धराज टांक के सुपरवीजन में अवैध मादक पदार्थ के तस्करी व परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत हरेन्द्र सिंह सौदा थानाधिकारी थाना सदर मय जाब्ता भूपेंद्र सिंह हेड कानि. 1018, शिवलाल हेड कानि. 1268 हेमव्रत सिंह कानि. 881, सुरेन्द्रपाल कानि. 550, भजनलाल कानि. 530, दीपक कुमार कानि 1553, मय सरकारी बोलेरो नम्बर आरजे 09 युबी 0185 व चालक मनोहर सिंह कानि 34 के हाईवे रोड़ धनेत पुलिया सरहद धनेत पर पुलिस बैरीकेट्स लगाकर नाकाबन्दी प्रारम्भ की। दौराने नाकाबन्दी रिठोला चौराहे की तरफ से एक सफेद रंग की पिकअप नम्बर आरजे 22 जीए 6676 को बावर्दी रोकने का प्रयास किया तो नाकाबन्दी से करीब 30-40 मीटर पहले एक व्यक्ति खलासी साईड की फाटक खोलकर चलती पिकअप से भागने लगा जिस पर जाब्ता द्वारा पिछा किया गया तथा पिकअप चालक को मय पिकअप के रोककर भागे गये व्यक्ति का जाब्ता द्वारा काफी पिछा किया मगर फासला अधिक होने के कारण पकड़ में नही आया। पिकअप चालक ने अपना नाम मेहबुब खान पिता सत्तार खां जाति मुसलमान उम्र 24 साल निवासी काष्ठी थाना खेडापा जिला जोधपुर होना बताया। पिकअप से भागे व्यक्ति का नाम रसीद खां पिता भीखु खां मुसलमान निवासी बन्दडा थाना भोपालगढ़ जिला जोधपुर होना बताया। पिकअप में लहसुन भरा होकर उसके नीचे 18 काले प्लास्टिक कट्टो में कुल 350 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा भरा पाया गया। जिस पर अवैध डोडाचुरा को जब्त किया गया। पिकअप को जब्त की गई है। अभियुक्त मेहबुब खां को गिरफतार किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ