भारतीय जैन संगठन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न


डूंगला, (विमल नलवाया)। भारतीय जैन संगठन चैप्टर डूंगला का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को महावीर भवन में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवती लाल मेहता ने की। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक थे। विशिष्ट अतिथि जैन श्रावक संघ उपाध्यक्ष धर्मचंद पितलिया व उद्योगपति अनिल अग्रवाल थे। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष दक ने नवगठित कार्यकारिणी को पद एवं कर्तव्य की शपथ दिलाई। भारतीय जैन संगठन की नवगठित कार्यकारिणी में संरक्षक भगवती लाल बाबेल, अध्यक्ष रमेश मेहता, प्रवक्ता अखिलेश दाणी, महामंत्री मनीष दाणी, उपाध्यक्ष नवीन मोगरा, प्रमोद बाबेल, अश्विन दक, मंत्री विनोद दक कुशल दक, रोनक मोगरा मनोनीत किये गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ