डूंगला, (विमल नलवाया)। क्षेत्र में भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के पेट्रोल पंप बंद होने की झूठी अफवाह सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही है जबकि हकीकत में भारत पेट्रोलियम के क्षेत्र में सभी पेट्रोल पंप पूर्ण आपूर्ति के साथ चल रहे हैं। सोशल मीडिया पर विगत कुछ दिनों से भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर डीजल व पेट्रोल नहीं होने व इन पेट्रोल पंप के बंद होने की झूठी अफवाह फैलाई जा रही है जो कि गलत है भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड एलवां मां फिलिंग स्टेशन के डीलर मदन लाल जाट ने बताया कि ऐसी झूठी अफवाहों से सभी ग्राहक सावधान रहे, भारत पेट्रोलियम का कोई भी पेट्रोल पंप बंद नहीं है क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंप पूर्ण स्टॉक के साथ चल रहे हैं हमें कंपनी से भी ऐसी कोई भी सूचना नहीं है और नहीं पेट्रोल डीजल की कमी है सभी पेट्रोल पंपों पर पूर्ण स्टॉक उपलब्ध है। सभी पेट्रोल पंपों पर कंपनी से सप्लाई भी समयानुसार पूर्ण रूप से आ रही है।
0 टिप्पणियाँ