डूंगला, (विमल नलवाया)। शनिवार को महावीर भवन में एक विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ जिसमें करीब 400 रोगीयों का उपचार किया गया।
शोभा देवी धर्मपत्नी कन्हैया लाल मेहता की पुण्य स्मृति में पेसिफिक कॉलेज एवं हॉस्पिटल उदयपुर, भारत विकास परिषद शाखा डूंगला, भारतीय जैन संगठन एवं वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सभी रोगियों को निशुल्क परामर्श दिया गया। शिविर में ह्रदय रोग, स्त्री रोग, त्वचा रोग, नाक कान गला, अस्थि एवं हड्डी रोग, वरिष्ठ सर्जन एवं विशेषज्ञों की टीम द्वारा परामर्श दिया गया वहीं ब्लड शुगर, ईसीजी व पेप स्पीयर की जांच की गई। इसके साथ ही निशुल्क दंत चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया जिसमें दांतो को निकालना, दातों में छेद भरना, दातों की सफाई करना एवं दांत तथा मुख संबंधित सामान्य बीमारियों का परीक्षण कर उपचार किया गया। इस दौरान जैन श्रावक संघ के मंत्री कनक मल जैन, शिविर संयोजक अनिल अग्रवाल, जैन श्रावक संघ के उपाध्यक्ष धर्मचंद पितलिया, श्यामलाल नागौरी, भारतीय जैन संगठन के संरक्षक भगवती लाल बाबेल, अध्यक्ष रमेश चंद्र मेहता, भारत विकास परिषद के पदाधिकारी व अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ