घर के बाहर खड़े माँ-बेटे पर तलवार और लोहे के सरियों से हमला, घायल

चित्तौड़गढ़। घर के बाहर खड़े मां बेटे पर कुछ युवकों द्वारा तलवार और लोहे के सरियों से हमला कर घायल कर दिया।
 हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़कर 20 हजार रूपये भी लेकर फरार हो गए। इस मामले में महिला ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार प्रार्थिया ललिता उपाध्याय निवासी सेगवा हाऊसिंग बोर्ड ने रिपोर्ट में बताया कि वे और उसका पुत्र अभय उपाध्याय रात्रि 11 बजे घर के बाहर
खड़े थे इसी दौरान 15-20 युवक हाथ में तलवार और सरिये लेकर आए और दोनों के साथ मारपीट शुरु कर दी। एकाएक हुए इस हमले में महिला के गंभीर चोटे आई है
वहीं प्रार्थी का पुत्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों ने घर के बाहर रखी कार के शीशे तोड़ दिये और कार में रखे 20 हजार रूपये लेकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में पंकज बिलोची,
दिलीप ओड़, सेजान कुरैशी,विजय
सिंह, हैदर निवासी हाऊसिंग बोर्ड
के खिलाफ धारा 13, 341, 323
और 427 में मामला दर्ज कर जांच
प्रारंभ कर दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ