गंगरार, (चंद्र प्रकाश धोबी)। जय भीम युवा सालवी समाज संगठन गंगरार-राशमी द्वारा सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल जाडाना निवासी विधवा माता के 13 वर्षीय पुत्र विनोद सालवी घायल हो गया। जिसका उपचार अक्षर हॉस्पिटल चितोड़गढ़ में चल रहा है। घायल युवक के घुटने का मेजर ऑपरेशन हुआ। युवा टीम द्वारा हॉस्पिटल पहुंच कर सहायतार्थ 51 हजार रुपये की राशी संगठन द्वारा एकत्र कर युवा संगठन के अध्यक्ष जानकीलाल सालवी एवं सदस्यों द्वारा प्रदान की गई।
साथ ही बच्चें को आगामी समय में अच्छी शिक्षा प्रदान करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
0 टिप्पणियाँ