चित्तौड़गढ़। आजादी के अमृत महोत्सव पर पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को ऐतिहासिक धरा चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर आयोजित होने वाले योग महोत्सव कार्यक्रम को लेकर गुरूवार को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के पोस्टर का विमोचन किया गया।
मीडिया प्रभारी अनिल कुमार कुमावत, दुर्गाशंकर प्रजापत किला ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव में पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में विशेष योग कार्यक्रम कराये जाने की श्रृंखला में भारत के 75 ऐतिहासिक, धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों का चयन किया गया। राजस्थान में तीन जगहों का चयन किया जिसमें चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर विजय स्तम्भ के पास जौहर स्थल का चयन किया गया। जिस प्रकार चित्तौड़गढ़ वीरों, शौर्य, पराक्रम की भूूमि है जिसको उन्होंने इसे ऐतिहासक बनाया। उसी प्रकार इस जगह पर इस कार्यक्रम को भी सभी के सहयोग से ऐतिहासिक बनाया जाना है। 21 जून को योग दिवस पर भव्य योग महोत्सव कार्यक्रम मनाये जाने को लेकर गुरूवार को सेतु मार्ग स्थित गणगौर गार्डन में भारत स्वाभिमान न्यास राजस्थान पश्चिम राज्य प्रभारी विनोद पारीक, राज्य कार्यकारिणी सदस्य विक्रम आंजना, महिला पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारी विजयालक्ष्मी, महिला पतंजलि सोशल मीडिया राज्य प्रभारी सुनीता गुर्जर, भारत स्वाभिमान के चित्तौड़गढ़ जिला प्रभारी डाॅ. एम.एल. धाकड़, पतंजलि योग समिति के चित्तौड़गढ़ जिला प्रभारी राधेश्याम धाकड़ आदि अतिथियों की उपस्थिति में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के पोस्टर का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ योग शिक्षक रामनारायण मोरे, मानसिंह सोलंकी, कृष्ण कुमार काबरा, पतंजलि मीडिया एवं सोशल मीडिया राज्य प्रभारी दिलीप कुमार तिवाड़ी, युवा भारत जिला प्रभारी विशाल आर्य आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की भव्यता को लेकर बैठक शुक्रवार को
योग दिवस कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाये जाने को लेकर सर्वसमाज, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं, संगठन एवं आध्यात्मिक संगठनों एक संयुक्त बैठक शुक्रवार को सायं 4 बजे सेतु मार्ग स्थित गणगौर गार्डन में आयोजित की जाएगी जिसमें कार्यक्रम को लेकर सभी को जिम्मेदारियाँ सौंपी जाएगी। कार्यक्रम प्रभारी ने अधिकाधिक संख्या में इस बैठक में भाग लेने की अपील की।
0 टिप्पणियाँ