चोरी के 6 वाहन ज़ब्त, एक युवक गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। सदर थाना पुलिस ने चोरी के वाहन जब्त कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया हैं। चोरी के 6 वाहन जब्त किए हैं। 
वाहन चारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसपी प्रीति जैन एवं एएसपी कैलाश सांदू एवं बुद्धराज टांक पुलिस उप अधीक्षक वृत्त चित्तौड़गढ़ के निर्देशन में  थानाधिकारी हरेन्द्रसिंह सौदा के नेतृत्व में वाहन चोरी के अपराधियों की धरपकड हेतु कैलाशचन्द्र हेड कानि. 1328 एवं कानि. दुर्गेशसिंह 481, राकेश कुमार कानि. 1047 भजनलाल कानि 530 की टीम का गठन किया गया। जिनके द्वारा
त्वरित कार्यवाही करते हुये शातिर वाहन चोर शरीफ मोहम्मद उर्फ शेरु उर्फ खुर्शीद पिता मोहम्मद अली नीलगर उम्र 45 साल निवासी अंजुमन स्कुल के सामने कच्ची बस्ती गांधीनगर चित्तौड़गढ़ को दस्तयाब कर गहन पुछताछ की गई। जिसके द्वारा कुम्भानगर मस्जिद चितौडगढ से 01 मोटरसाईकिल, कृषि मण्डी सविना उदयपुर 03 मोटरसाईकिल व एक होण्डा स्कुटी,
कोर्ट चौराया उदयपुर से 01 मोटरसाईकिल चोरी करना स्वीकार किया। जिस पर चोरी के उक्त वाहनों को जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जिससे अन्य वाहन चोरियों के सम्बन्ध में पुछताछ जारी है। अभियुक्त द्वारा 02 हीरो एचएफ डिलक्स, 02 हीरो होण्डा स्पलेण्डर, 01
हीरो फेशन प्रो 01 होण्डा एक्टीवा स्कुटी वाहनो को चोरी किया है। उक्त कार्यवाही में कैलाश चन्द्र हेड कानि. 1328 की विशेष भूमिका रही है। टीम के सदस्य कैलाशचन्द्र हेड कानि. 1328, दुर्गेशसिंह कानि 481, राकेश कानि. 1047, भजनलाल कानि 530 रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ