चित्तौड़गढ़ मोबाइल एसोसिएशन ने किया 77 यूनिट रक्तदान


चित्तौड़गढ़। एमरा के तत्वावधान में चित्तौड़गढ़ मोबाइल एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार को सांवरिया चिकित्सालय में ब्लड कैम्प का आयोजन किया गया।
महासचिव रितेश जैन ने बताया कि सभी मोबाइल व्यापारियों, स्टाॅफ मेम्बर ने इसमें बढ़चढ़ कर भाग लेकर 77 यूनिट रक्तदान कराया। संगठन के कई साथियों ने पहली बार रक्तदान किया। इस अवसर पर अध्यक्ष एंवत मेहता, उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, कमलेश समदानी, सांवरमल चपलोत, मनीष मूंदड़ा, रवि बाघमार, सतपाल दुआ, आशीष टेलर, अक्षय बाघमार, संजय डांगी, विनय पोखरना, महेश आकाल, हितेश जैन, अर्जुन आगाल ने सहयोग किया। अध्यक्ष एवंत मेहता ने संगठन द्वारा इस तरह के आयोजन भविष्य में भी कराये जाने की बात कही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ