एफसीआई वर्कर्स यूनियन का धरना चौथे दिन भी जारी


चित्तौड़गढ़। फूड काॅर्पोरेशन ऑफ इण्डिया वर्कर्स यूनियन द्वारा श्रमिक विरोधी स्थानान्तरण को लेकर दिया जा रहा धरना शुक्रवार को भी जारी रहा।
यूनियन के शोकत खां ने बताया कि शुक्रवार को शहजाद, राज, रमजान खान, साबिर खान, शमीम, तुलसीराम आदि के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा एफसीआई को एक मांग पत्र देकर मांग की गई कि 1-7-95 से श्रमिक भविष्य निधि के सदस्य है। इस बीच 35 श्रमिकों का स्वर्गवास/ सेवानिवृत्ति हो चुकी है। पिछले 17 वर्षों में किसी भी श्रमिक को भविष्य निधि राशि एवं पेंशन का लाभ नहीं मिला। इस हेतु आगार प्रबन्धक के साथ शेरू खान एवं शोकत खान उदयपुर स्थित भविष्य निधि कार्यालय में सम्पर्क कर समस्याओं के शीघ्र समाधान की चर्चा करने हेतु गुरूवार को ही चन्देरिया चौकी प्रभारी चन्दनसिंह की मध्यस्ता में एफसीआई प्रबन्धन एवं श्रमिकों के बीच सहमति बनी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ