चित्तौड़गढ़, (सलमान)। भारतीय सीमेंट मजदूर संघ इकाई आदित्य सीमेंट एवं भारतीय आदित्य सीमेंट पैकिंग प्लान्ट मजदूर संघ ने संयुक्त रूप से अखिल
भारतीय सीमेन्ट मजदूर महासंघ के आहवाहन पर सीमेन्ट समझौते के वेतनमान में विलम्ब एवं असंगठित क्षेत्र के ठेका श्रमिको को समझौते में शामिल करने के संदर्भ में आज एक दिवसीय धरना प्रर्दशन आदित्य सीमेन्ट के मैन गेट पर किया।
कार्यक्रम में आदित्य सीमेन्ट के सभी श्रमिक संगठनो ने अपना सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान सीमेन्ट महासंघ के अध्यक्ष रतनलाल शर्मा ने की। कार्यक्रम में मुख्य उद्घोषण इकाई महामंत्री कमलेश तिवारी, पैकिंग प्लान्ट अध्यक्ष शैतान सिंह अमराणा, विजय सिंह, नरेन्द्र सिंह नाथावत, जितेन्द्र सिंह झाला का रहा।
कार्यक्रम में इकाई अध्यक्ष रामप्रसाद सुवाल, पैकिंग प्लान्ट महामंत्री सुरेश गुर्जर, पप्प मेघवाल, रणजीत सिंह, भुवनेश सैन, महेन्द्र सिंह, जगन्नाय धाकड़, कालू लाल सैन, सुरेन्द्र सिंह हाड़ा, करण सिंह, कय्युम खान, सोहन लाल शर्मा, प्रेमशंकर पूर्बिया, भेरूलाल तेली धीरेन्द्र सिंह, जिनेन्द्र जाट, गोपाल वैष्णव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रहलाद सिंह ने किया।
0 टिप्पणियाँ