राम नाम के लिए समय निकालो, अंत समय में यही काम आता है-साध्वी कृष्णा दीदी

डूंगला, (विमल नलवाया)। क्षेत्र के रोड़जी का खेड़ा में पंचमुखी हनुमान जी के यहां चल रही नो दिवसीय राम कथा में मंगलवार को आठवें दिन साध्वी कृष्णा दीदी ने राम नाम के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने ने कहा कि भगवान राम स्वयं धर्म का स्वरूप है। उन्होंने मनुष्य को किस मर्यादा से जीवन जीना चाहिए ये ये स्वयं जी कर बताया। कृष्णा दीदी ने बताया कि अपने काम से फुर्सत तो जीवन भर नही मिलेगी हमे समय निकालकर प्रभु श्रीराम के नाम का जाप करना चाहिए। अंत समय मे राम नाम ही साथ मे आता है। इस अवसर पर ईडरा के पूर्व सरपंच चंद्रशेखर शर्मा, पुजारी धर्मदास महाराज, रोड़जी का खेडा के समस्त ग्रामवासी व आसपास के कई गांवों के श्रोता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ