महादेव मंदिर विकास समिति का गठन

डूंगला, (विमल नलवाया)। उपखण्ड क्षेत्र की रावतपुरा ग्राम पंचायत में स्थित भजलेश्वर महादेव मंदिर विकास समिति बारह खेड़ा की नवीन कार्यकारिणी का गठन स्थानीय रावतपुरा सरपंच ठाकूर सिंह रावत की मौजूदगी में किया गया। इस नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर खुमाण सिंह रावत आकोला, उपाध्यक्ष नारायण सिंह रावत भाणपा, कोषाध्यक्ष दलपत सिंह रावत आकोला, सचिव उदयलाल रावत बीड़ो का खेड़ा का मनोनयन किया गया। इस मौके पर आयोजित बैठक में रावत समाज के बारह खेड़ा के पंच पटेल मौजूद रहे। सभी नवीन पदाधिकारियों का सपथ ग्रहण समारोह 30 जून को दिन में दो बजे आयोजित करने का निर्णय लिया गया। आयोजित बैठक में नवीन कार्यकारिणी के गठन के साथ समाज सुधार को लेकर भी चर्चा करते हुए विभिन्न निर्णय लिए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ