अवैध पिस्टल व 03 जिन्दा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। जिले की कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने अवैध पिस्टल व कारतूस रखने के एक आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पिस्टल व कारतूस को निम्बाहेड़ा में बेचने आया था।
     पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि कोतवाली निम्बाहेड़ा के सहायक उप निरीक्षक सूरज कुमार को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली की एक व्यक्ति जिसने काली शर्ट पहन रखी है, उसके पास अवैध हथियार हो सकते है, जिनकी वो खरीद फरोख्त करने की फिराक मे है।      
     सूचना विश्वनीय होने से एएसआई सूरज कुमार थाने के पुलिस जाब्ता कानिस्टेबल अशोक, रतन, रघुवीर व ज्ञानप्रकाश के साथ जे.के. चौराहा निम्बाहेडा पहुंच मुखबीर के बताये हुलिये अनुसार व्यक्ति को पकडा।  उक्त व्यक्ति की नियमानुसार तलाशी ली गई तो उसकी पेन्ट मे बिना लाइसेंस एक अवैध पिस्टल व 03 जिन्दा कारतूस मिले । अवैध पिस्टल व 03 जिन्दा कारतूस को नियमानुसार जब्त किया जाकर आरोपी जावद जिला नीमच मध्यप्रदेश निवासी खुशाल ग्वाला पिता कालूराम ग्वाला को अनुज्ञा पत्र के बिना अवैध पिस्टल व 03 जिन्दा कारतूस रखने के जुर्म मे गिरफतार किया गया । आरोपी खुशाल ग्वाला ने पुछताछ पर बताया की करीब दो साल पहले उक्त पिस्टल व 03 जिन्दा कारतूस मानसिहं जाट पिता मोहन सिहं जाट निवासी खोर से 15000 रूपये मे खरीदी थी। पैसो की जरूरत पडने से पिस्टल व कारतूस को निम्बाहेडा बेचने आया था। गिरफ्तार अभियुक्त से अग्रिम अनुसंधान जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ