चित्तौड़गढ़। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की जिला बैठक महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय प्रेमनगर चित्तौड़गढ़ में जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र पुरोहित की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि डाॅ. ऋषिन चैबिसा प्रदेश उपाध्यक्ष, विशिष्ठ अतिथि प्रदेश सचिव रमेश चंद्र पुष्करणा, डूंगरपुर के जिला अध्यक्ष जिला बलवंत कुमार बगड़िया, विभाग संगठन मंत्री डाक्टर हीरालाल लुहार, जिला सभाध्यक्ष सैयद मुकर्रम अली, स्थानीय विद्यालय के संस्था प्रधान महेश कुमार नुवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष नर्बदा शंकर पुष्करणा, जिला उपाध्यक्ष नरेश दत्त व्यास रहे।
जिला मंत्री प्रकाश चंद्र बक्षी ने बताया कि डाॅ. चैबिसा ने बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि देश आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस को इस वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा हैं। इस अवसर पर संगठन के कार्यकर्ता अपने अपने कार्यक्षेत्र में स्वराज 75 कार्यक्रम के अन्तर्गत अमृत महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर जनजागरण में बढ़ चढ़ अपना योगदान देने का आह्वान किया।
बैठक में प्रदेश सचिव माध्यमिक शिक्षा रमेश चन्द्र पुष्करणा ने कहा कि संगठन की सदस्य संख्या से ही संगठन को पहचान होती है अतः सदस्यता अभियान की गंभीरता से ले एवं शत प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करे।
बैठक में प्रमुख रूप से तृतीय शिक्षको के स्थानांतरण करने, बी एल ओ का कार्य शिक्षको से नही करवाने, प्रबोधक पदौन्नति पर वरिष्ठ अध्यापक/ प्रधानाध्यापक के समकक्ष पद पर पद स्थापन करने, निंबाहेड़ा एवं बैंगू ब्लॉक की मिड डे मिल कन्वर्जन एवं कुक कम हेल्पर की राशि विद्यालयो को शीघ्र जारी करवाने राशि की मांग की गई। 10 अगस्त को संगठन द्वारा तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानान्तरण प्रारंभ करने के लिए प्रदेशव्यापी उपखण्ड स्तरीय ज्ञापन प्रदर्शन कार्यक्रम में अधिक संख्या में भाग लेने का संकल्प दिलाया।
चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ के संभाग संगठन मंत्री डाॅ. हिरा लाल लुहार ने बताया कि सदस्यता संगठन की रीढ़ होती है।वर्तमान में संगठन के सदस्यता अभियान को गति प्रदान कर लक्ष्य से अधिक सदस्यता के लिए सघन व सतत प्रयास पर बल दिया। डूंगरपुर जिले के जिलाध्यक्ष बलवंत कुमार ने सदस्यता अभियान की सफलता के लिए संगठित प्रयास को आवश्यक बताया।
जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र पुरोहित ने सदस्यता अभियान की समीक्षा कर अधिक से अधिक सदस्यता लक्ष्य प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासों पर बल दिया। जिला शैक्षिक सम्मेलन पर आवश्यक चर्चा करते हुये सभी का आभार व्यक्त किया। जिला मंत्री प्रकाश बक्शी ने शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए अब तक किए गए प्रयासों का ब्योरा रखा कार्यकारणी की सहमति से जिला मुख्यालय पर कार्यालयों कार्यों के समाधान के लिए जिला अतिरिक्त मंत्री राजेंद्र व्यास एवं जिला उपाध्यक्ष नरेश दत्त व्यास को अधिकृत किया। बैठक की निंबाहेड़ा उप शाखा अध्यक्ष गोपाल व्यास, बेगू उप शाखा अध्यक्ष भंवर सिंह मुरलिया, भदेसर अध्यक्ष शंकर लाल भांभी, बड़ी सादड़ी अध्यक्ष कैलाश मालू, डूंगला मंत्री पूरण मल लुहार, राशमी मंत्री बंशी लाल राव, भोपाल सागर मंत्री सूबे सिंह, कपासन मंत्री शांति लाल शर्मा राजेश दाधीच, के डी वैष्णव, भदेसर से धारीवाल आदि ने विचार व्यक्त किए। बैठक में सभी उप शाखाओं से पधाधिकारियो ने भाग लिया।
0 टिप्पणियाँ