जिले के 6 ब्लॉक में कुक कम हेल्पर व कन्वर्जन कोस्ट मदों के लिए 6 करोड़ जारी

चित्तौड़गढ़। जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रारंभिक राजेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि शिक्षा चित्तौड़गढ़ द्वारा शुक्रवार को 6 ब्लॉक के कुक कम हेल्पर का मानदेय एक अप्रैल 2022 से सितंबर 2022 तक का जारी कर दिया है। जिले के 6 ब्लॉक चित्तौड़गढ़, राशमी, भदेसर, डूंगला, बड़ीसादड़ी एवं भोपालसागर विद्यालयों के कुक कम हेल्पर तथा
 कन्वर्जन कॉस्ट जून 2022 से सितंबर 2022 तक का जारी कर दिया है। इन दोनों मदों पर लगभग 6 करोड रुपए जारी किए गए। 15 शिक्षकों के एसीपी प्रकरणों का निस्तारण भी किया गया। शेष ब्लॉक द्वारा तैयारी पूर्ण नहीं करने के कारण से कुक कम हेल्पर तथा कन्वर्जन कॉस्ट की राशि जारी नहीं की जा सकी। शेष ब्लॉक की हेल्पर का मानदेय संभवत अगले सप्ताह में जारी कर दी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ