निम्बाहेड़ा। आपदा प्रबंधन सामाजिक विकास एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों को लेकर समाज मे जागृति लाने के लिए स्थापित किये गए भारतीय जैन संघठना (बीजेएस) की स्थानीय शाखा की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया।
शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि बीजेएस के प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्याम नागोरी एवं प्रांतीय मंत्री अरविन्द जारोली उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आरम्भ में अतिथियों ने भगवान महावीर स्वामी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया। स्वागत उद्बोधन स्थानीय शाखा के अध्यक्ष वीरेश चपलोत ने दिया।
समारोह के मुख्य अतिथि एवं प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने बीजेएस की कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जैन संघटना (बी. जे.एस.) की स्थापना समाजसेवी शान्तिलाल मुथा ने सन 1985 में की, जिसका मुख्य उद्देश्य आपदा प्रबंधन सामाजिक विकास और शैक्षणिक कार्यक्रमों के सम्बन्ध में राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करना है।
बी.जे.एस. जिसका मुख्य कार्यालय पुणे में स्थित है, गैर राजनीतिक, गैर लाभकारी, पेशेवर तरीके से कार्यरत गैर सरकारी संस्था है।
फत्तावत ने बताया कि बी.जे.एस. का मुख्य आधार इसके कार्यकर्ताओं का विशाल नेटवर्क है, जो बी.जे.एस. के कार्यों की जिम्मेदारी उठाते हुए पूर्ण प्रतिबद्धता से समयबद्ध सीमा में राष्ट्रहित के कार्यों में सहयोग कर रहे है।
संगठन के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि समाज के उत्थान व विकास के कार्यक्रमों के साथ यह संस्था राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सम्पूर्ण क्षमताओं के साथ कार्यरत है, जो बदलते सामाजिक परिप्रेक्ष्य में उत्तरदायी भूमिका के निर्वहन हेतु आवश्यक है। उन्होंने कहा कि देश की भूमि से अधिक गहराई से जुड़ने के उद्देश्य से यह संस्था प्रत्येक दो वर्षों में राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित करती है, जिसमें हजारों की संख्या में उसके पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समाजजन भाग लेकर समाज व देश के सर्वांगीण विकास में बी.जे.एस. के कार्यक्रम व लक्ष्य निर्धारित करते हैं।
फत्तावत ने बी.जे.एस. की स्थापना के 37 वर्षों बाद प्रथम बार राजस्थान की भूमि पर भक्ति, शक्ति व शौर्य की धरा मेवाड़ में झीलों की नगरी उदयपुर में 17 एवं 18 दिसम्बर 2022 को आयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय अधिवेशन के बारे में जानकारी दी।
समारोह में प्रांतीय उपाध्यक्ष श्याम नागौरी व प्रांतीय मंत्री अरविन्द जारोली ने संगठनात्मक विषय व प्रकल्पो के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सिद्धराज सिंघवी ने किया। समारोह को बीजेएस के संरक्षक एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं बीजेएस संघठना के अध्यक्ष विरेश चपलोत, महामंत्री सिद्धराज सिंघवी, उपाध्यक्ष मनोज पटवारी, सुशील लोढा, अतुल सेठिया, जितेन्द्र सिंघवी, मंत्री देवेन्द्र सालेचा, अजय सिंघवी, मनीष ढेलावत, रोहित नागौरी, सतीष बाबेल, कोषाध्यक्ष प्रकाश चेलावत, प्रवक्ता कपिल चौधरी, विधि प्रकोष्ठ हेड सत्यमेव सेठिया, बिजनेस डेवलपमेंट हेड प्रवीण सिंघवी, अल्पसंख्यक जागरूकता हेड आशीष बोडाणा, मेट्रोमोनी हेड मनीष जैन (सिंघवी), हैप्पी फेमिली हेड महावीर सिंघवी, स्मार्ट गर्ल हेड मुकेश बम्ब, स्मार्ट कार्ड हेड नरेन्द्र जैन (पिछोलिया), मीडिया प्राभारी संजय सुराणा, वरिष्ठ सदस्य अशोक मारू, गजेन्द्र नवलखा, कुलदीप नाहर, कमलेश दुग्गड, दिलीप मोदी, राजकुमार सिंघवी, प्रमोद संचेती, राकेश चपलोत, निलेश सहलोत,अमित जैन, पंकज छाजेड एवं राजेश रांका मौजूद रहे। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, इससे पूर्व मंत्री देवेंद्र सालेचा ने आभार व्यक्त किया।
0 टिप्पणियाँ