सैनिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता जारी


चित्तौड़गढ़। सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में चल रही  वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दुसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताए आयोजित हुई। सीनियर वर्ग ग्रुप ‘ए’ की भाला फेंक में कुम्भा हाउस से कैडेट हिमांशु प्रथम, सांगा हाउस से कैडेट राहुल प्रजापत द्वितीय एवं हमीर हाउस से कैडेट पवन कुमार तृतीय स्थान पर रहे। ग्रुप ‘ए’ 200 मीटर दौड़ में सांगा हाउस से कैडेट अमन कुमार प्रथम, लव हाउस से कैडेट जयंत द्वितीय एवं सांगा हाउस से कैडेट कृष्णा फौजदार तृतीय स्थान पर रहे। इसी वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में लव हाउस से कैडेट तरुण मान प्रथम, बादल हाउस से कैडेट जतिन कुमार द्वितीय एवं जयमल हाउस से कैडेट अंकित तृतीय स्थान पर रहे। तश्तरी फेंक में जयमल हाउस से कैडेट अनिल प्रथम, कुश हाउस से कैडेट गजराज द्वितीय एवं लव हाउस से कैडेट रामनारायण तृतीय स्थान पर रहे। 
स्कूल के जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि ग्रुप ‘बी’ जूनियर वर्ग की 1500 मीटर दौड़ जयमल हाउस से कैडेट अभिनीत राज प्रथम, हमीर हाउस से कैडेट अंशुल द्वितीय एवं लव हाउस से कैडेट अंकित तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में सांगा हाउस से कैडेट नितेश प्रथम, कुम्भा हाउस से कैडेट विशाल फौजदार द्वितीय एवं कुश हाउस से कैडेट श्लोक पूनियाँ तृतीय स्थान पर रहे। लम्बी कूद में लव हाउस से कैडेट ऋषभ कुमार प्रथम, कुम्भा हाउस से कैडेट अभिमन्यु थालौर द्वितीय एवं कुम्भा हाउस से कैडेट राहुल तृतीय स्थान पर रहे। ग्रुप ‘सी’ सब जूनियर वर्ग की क्रिकेट बॉल थ्रो में अशोका प्रथम हाउस से कैडेट विधान कौशिक प्रथम, अशोका द्वितीय हाउस से कैडेट उमेशचंद द्वितीय एवं अशोका द्वितीय हाउस से कैडेट बिट्टू सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में अशोका द्वितीय हाउस से कैडेट उत्कर्ष यादव प्रथम, अशोका प्रथम हाउस से कैडेट विधान कौशिक द्वितीय एवं अशोका द्वितीय हाउस से कैडेट योगेश तृतीय स्थान पर रहे। ग्रुप ‘डी’ गर्ल्स वर्ग की क्रिकेट बॉल थ्रो में कैडेट नीतू कुमारी प्रथम, कैडेट रौनिका नागर द्वितीय एवं कैडेट शानवी सिंह तृतीय स्थान पर रही। इसी वर्ग की 200 मीटर दौड़ में कैडेट नंदिनी कुमारी प्रथम, कैडेट समृद्धि वैष्णव द्वितीय एवं कैडेट अनोखी मोची तृतीय स्थान पर रही।

प्रतियोगिता में स्कूल के छात्रों के साथ -साथ स्टाफ की भी प्रतियोगिताएँ हुई। स्कूल के सामान्य कर्मचारियों के लिए आयोजित हुई 100 मीटर दौड़ में 35 वर्ष से कम आयु वर्ग में दीपक राठौर प्रथम, पप्पूलाल माली द्वितीय एवं अमरनाथ तृतीय स्थान पर रहे। 35 से 45 आयु वर्ग में पुष्कर परिहार प्रथम, लादूलाल द्वितीय एवं नरेश जाट तृतीय स्थान पर रहे। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में नानुराम सालवी प्रथम, सतीश तिवारी द्वितीय एवं रतन गुर्जर तृतीय स्थान पर रहे । शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक कर्मचारियों के लिए आयोजित हुई 100 मीटर दौड़ में 35 वर्ष से कम आयु वर्ग में सुनील भांड प्रथम, रवींद्र सिंह द्वितीय एवं रणजीत मोटिस तृतीय स्थान पर रहे। 35 से 45 वर्ष आयु वर्ग में सीएचएम कन्नन प्रथम, हवलदार प्रमोद द्वितीय एवं सचिन चौधरी तृतीय स्थान पर रहे। 45 से ऊपर आयु वर्ग में राजीव कुमार सेठ प्रथम, धीरज शर्मा द्वितीय एवं सूबेदार सुख सिंह तृतीय स्थान पर रहे। महिलाओं के लिए आयोजित हुई 100 मीटर दौड़ में नर्सिंग असिस्टेंट कन्या सालवी प्रथम, हिन्दी अध्यापिका आशा ढाका द्वितीय एवं सहायिका सुनीता रावत तृतीय स्थान पर रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ