चित्तौड़गढ़। पिछले पांच वर्षो की भांति इस वर्ष भी करवा चौथ के अवसर पर पतियों द्वारा पत्नियों की लम्बी उम्र की कामना को लेकर आचार्य श्री तुलसी ब्लड फाउंडेशन (एटीबीएफ ) द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ब्लड बैंक में पर्याप्त मात्रा में ब्लड की उपलब्धता को देखते हुए शिविर को सांकेतिक रखा गया जिसमे 32 पतियों द्वारा अपनी पत्नियों के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए रक्तदान किया।
शिविर का शुभारम्भ डॉ भानु प्रताप सिँह, डॉ अनिल सैनी, डॉ रोहित धाकड़ के साथ ही संस्थापक सुनील ढीलीवाल के आतिथ्य मे किया गया।
देव शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर प्रकाश जांगिड़ ने 47 वीं बार, राहुल जैन ने 10 वीं बार, सुधांशु दशोरा ने पांचवीं बार तथा एटीबीएफ के जिलाध्यक्ष अनिल भूतड़ा ने 19 वीं बार रक्तदान किया।
संस्थापक सुनील ढीलीवाल के अनुसार पति पत्नी के अटूट प्रेम के इस पावन उत्सव पर डॉ दुर्गाशंकर और रीना शर्मा ने जोड़े से रक्तदान किया।
इसी बीच AB नेगेटिव लाइफ सेविंग नीड आने पर तन्मय शर्मा ने तुरंत आकर रक्तदान किया। एटीबीएफ नगर अध्यक्षा पूर्णिमा मेहता, उपाध्यक्ष अनामिका चौहान, कोमल जोशी,सुरेंद्र टेलर, मुकेश शर्मा, भरत मुंदडा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर लक्ष्मण छीपा,लीला शंकर प्रजापत, सोहन नायक व पूरी मेडिकल टीम का सराहनीय योगदान रहा।
0 टिप्पणियाँ