भदेसर भाजपा मंडल का दीपावली स्नेह मिलन समारोह आज


भदेसर, (शैलेंद्र जैन)। भारतीय जनता पार्टी मंडल भदेसर का दीपावली स्नेह मिलन समारोह एवं बैठक का आयोजन भदेसर उपखंड मुख्यालय स्थित एम के रिसोर्ट एवं वाटिका में आयोजित होगा। मंडल अध्यक्ष पवन आचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली स्नेह मिलन समारोह एवं बैठक का आयोजन दोपहर 3:00 बजे उपखंड कार्यालय के सामने स्थित एमके रिसोर्ट एवं वाटिका में आयोजित होगा। समारोह में चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह  भी शिरकत करेंगे। इस बैठक में मंडल के समस्त कार्यकर्ता बुथअध्यक्ष वर्तमान एवं पूर्व सरपंच जनप्रतिनिधि गण पंचायत समिति सदस्य गण सहित आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ