घर स्थित पानी के टेंक में मिला मासूम का शव, जांच में जुटी पुलिस

चित्तौड़गढ़। डूंगला क्षेत्र के आलाखेड़ी गांव में एक 10 माह की मासूम के अपहरण की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मासूम बच्ची का शव घर के आंगन में बना पानी के टेंक में मिला हैं।
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर आलाखेड़ी गांव के राजेश मेनारिया की 10 माह की मासूम बच्ची की अपहरण करने की सूचना वायरल हो गई। सोशल मीडिया पर 10 माह की मासूम घर में पालने में खेलने के दौरान गांव में बाहर से आने वाले कचरा बीनने वाली महिलाओं द्वारा अपहरण करके टेम्पू से ले जाने की जानकारी वायरल कर दी। सूचना पर डूंगला थाना पुलिस सहित अन्य थानों की पुलिस की भी परेड करा दी। पुलिस जाब्ता आलाखेड़ी गांव पहुंचा। राजेश पिता भँवर लाल मेनारिया के घर के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। परिजनों व गांव वालों सहित पुलिस ने बच्ची को ढूंढना शुरू किया। बताया जा रहा कि राकेश मेनारिया के मकान के आंगन में पानी का एक टेंक बना रखा हैं उसमें मासूम बच्ची  मिली जिसे बड़ीसादड़ी अस्पताल ले जाया गया हैं। जहां चिकित्सकों ने मासूम बच्ची को मृत घोषित किया। पुलिस इस रहस्यमय वारदात से पर्दा उठाने में जुट गई हैं। 
इधर किसी ने मासूम बच्ची के अपहरण की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसके बाद पुलिस की परेड हो गई। वही सोशल मीडिया पर मासूम के अपहरण की सूचना गांव में बाहर से टेम्पू लेकर आए कचरा बीनने वालों पर संदेह जताया जिसके चलते ग्रामीणों ने भी उस टेम्पू चालक व उनके साथ आए लोगों को पकड़ लिया और पूछताछ की। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ