जिला वक्फ कमेटी के पदाधिकारियों ने चादर की पेश

कपासन। प्रख्यात सूफी हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. की दरगाह शरीफ पर शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ जिला वक्फ कमेटी के सदर मोहम्मद मुर्तजा ने कमेटी पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ चादर पेश कर मुल्क में अमनों सुकून की दुआ की।
दरगाह वक्फ कमेटी के सैक्रेट्री मोहम्मद यासीन खाँ अशरफी के अनुसार बार्ड ऑफ मुस्लिम राजस्थान जयपुर के चैयरमेन डाॅ. खानूखान बुधवाली द्वारा नव नियुक्त जिला वक्फ कमेटी के सदर मोहम्मद मुर्तजा, उप सदर रमजान खाँ, मजहर हुसैन, सैक्रेट्री निजामुद्दीन फारूकी एवं एडवोकेट तनवीर खाँ ने दरगाह शरीफ के मुख्य मज़ार पर चादर व अकीदत के फूल पेश कर मुल्क में अमनो सुकून की दुआ की। वक्फ कमेटी के सदस्य अशफाक हुसैन तुर्किया ने दस्तार बंदी कर श्री फल भेंट किया।
दरगाह शरीफ के बुलन्द दरवाजे पर वक्फ कमेटी सदस्य असलम शैख, हाजी शरीफ खाँ मेवाती एवं मोहम्मद रफीक कव्वाल, अनिस शैख, तालिब शैख, ईस्माइल भाई आदि ने स्वागत किया।
जिला वक्फ कमेटी के उपाध्यक्ष मजहर हुसैन के अनुसार जिला वक्फ कमेटी के सद का नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन एवं तालिब हुसैन ने अपने यहा दस्तारबंदी कर माल्यार्पण किया एवं नगर के आसपास स्थित वक्फ सम्पतियो का निरीक्षण किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ