एक शाम किशोर दा के नाम, गानों की दी प्रस्तुतियां


भादसोड़ा, (नरेंद्र सेठिया)। कस्बें के आदर्श विद्या निकेतन विद्यालय में एक शाम किशोर दा के नाम पर फिल्मी गाने गाए गए। कार्यक्रम की शुरुआत किशोर कुमार की तस्वीर पर पुष्प माला व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच शंभू सुथार, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर गीतेश श्री मालवीय ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि में भदेसर तहसीलदार गुणवंत लाल माली एवं भादसोड़ा थाना अधिकारी रविंद्र सेन, नायब तहसीलदार रामलाल मेघवाल थे। 
अतिथियों का ऊपरना पहना कर स्वागत कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा किशोर कुमार की याद में अलग-अलग लोगों ने गाने की प्रस्तुतियां दी गई। ये कार्यक्रम मुकेश कुमार सोनी के द्वारा आयोजित किया गया। इस दौरान कस्बे के कई ग्रामीण इस कार्यक्रम में शिरकत की। 
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने भी किशोर दा के याद में गाने प्रस्तुत किया है। इस कार्यक्रम में जिला मुख्यालय से भी कई व्यक्ति इसमें शामिल हुए साथी के.के.शर्मा, सुमन सुवालका,  अनिल कुमार शर्मा ने भी गाने प्रस्तुत दी। अशोक कुमार सोनी स्वर्णकार समाज के महामंत्री मंगलवाड से भी जनप्रतिनिधि इस कार्यक्रम में शामिल हुए। अतिथियों को सांवरिया सेठ की तस्वीर वितरण की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ