चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चित्तौड़गढ़ जिले का कार्यकर्ता दीपावली मिलन समारोह चित्तौड़ नगर के भरत बाग में आयोजित हुआ।
जिला संयोजक महेंद्र सिंह ने बताया कि दीपावली मिलन समारोह में चित्तौड़गढ़ जिले की हर नगर इकाई व कॉलेज इकाई के अपेक्षित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रांत उपाध्यक्ष सिंह ने समस्त छात्र शक्ति को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थी परिषद के इतिहास एवं कार्यों के बारे में बताया।
विभाग संगठन मंत्री वीरेंद्र सिंह ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना से अब तक की यात्रा से अवगत करवाया एवं बताया की विद्यार्थी परिषद छात्र हितों के साथ-साथ राष्ट्र हित सामाजिक उत्थान के कार्यों में भी अग्रणी है, परिषद का कार्य केवल चुनाव लड़ना ही नहीं अपितु राष्ट्र प्रथम का भाव लेकर कार्य करना है।
कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति चित्तौड़ प्रांत के प्रांत सह मंत्री रतन वैष्णव की रही। कार्यक्रम का संचालन छात्रसंघ अध्यक्ष अदिति भाटी ने किया। इस अवसर विभाग संयोजक सूरज कुमावत भी उपस्थित रहे।
और कार्यक्रम मे चितौड़, कपासन, गंगरार, बेंगू, निम्बाहेडा, बड़ीसादडी, सांवरिया जी, कॉलेज इकाई व नगर इकाई के अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ