अंधेरे में भागे तस्कर, बोलेरो पीकअप से 4 क्विंटल अफिम डोडाचूरा जब्त

चित्तौड़गढ़। भदेसर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो पिकअप वाहन से 4 क्विंटल अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर हुये फरार। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि थानाधिकारी भदेसर शंकर लाल राव द्वारा अपने थाने के जाब्ता एएसआई भंवरलाल, हैड कांस्टेबल सुभाष चंद, कानि राधेश्याम, पुष्पेन्द्र कुमार, मोहनलाल व भेरूलाल  के साथ अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए सरहद शिवदान पुरा उर्फ गोरो का खेडा नर्सरी में जाने वाले कच्चे रास्ते पर पहुंच नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान शिवदान पुरा उर्फ  गोरो का खेडा नर्सरी की तरफ से एक सफेद रंग की पिकअप बोलेरो गाडी आती हुई नजर आई, जो पुलिस की गाड़ी व जाब्ता को देख करीब 100 मीटर पहले गाड़ी को वापस पीछे की तरफ लेने लगा। मगर रास्ता सकडा होने एवं रास्ते किनारे पर झाड़ियां अधिक होने से पीकअप को चालक द्वारा वापस नही घुमा पाने से चालक व एक अन्य व्यक्ति रात्री का समय होने से पीकअप को वही पर छोड कर भाग गये। पीकअप की नियमानुसार तलाशी ली गई तो पीकअप के अन्दर काले रंग के 20 प्लास्टिक के कटटे पाये  गये।  जिनको खोल कर देखा गया तो सभी कट्टों में अवैध अफिम डोडाचूरा भरा मिला। पिकअप मे भरे कटटो का वजन किया गया तो प्रत्येक कटटे मे 20 किलोग्राम वजन हो कुल वजन 4 क्विंटल पाया गया। अवैध अफिम डोडा चुरा मय पिकअप को मौके पर जब्त कर थाना भदेसर पर प्रकरण दर्ज किया गया। अज्ञात अभियुक्तो की तलाश एवं अग्रीम अनुसधान जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ