बेगूं थाने के तीन स्थाई वारंटी गिरफ्तार


चित्तौड़गढ़। बेगूं थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे तीन स्थाई वारंटि को गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
 पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि जिले के समस्त थानाधिकारियों को वांछित अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत गुरुवार को बेगूं थाना पुलिस के प्रशिक्षु उपनिरीक्षक आजाद पटेल के नेतृत्व में थाने के कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र, विष्णु, धर्मवीर व विष्णु प्रसाद की टीम का गठन कर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान गुरुवार को एनआई एक्ट के अपराध में स्थाई वारंटी नंदवई थाना पारसोली निवासी 42 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र ओमप्रकाश पाटनी जैन को नंदवई गांव से, आर्म्स एक्ट के अपराध में स्थाई वारन्टी भंवरिया खुर्द थाना बेगूं निवासी 25 वर्षीय रामचंद्र उर्फ पोटिया पुत्र शोभाराम कंजर को कंजर बस्ती बेगूं से तथा एनआई एक्ट के अपराध में स्थाई वारन्टी पाछुंदा थाना बेगूं निवासी 60 वर्षीय शंभूलाल उर्फ शंकर लाल पुत्र भंवरलाल गुर्जर को पाछुंदा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी रामचन्द्र आदतन अपराधी होकर इसके खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित नकबजनी व डकैती के 9 प्रकरण दर्ज है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ