चित्तौड़गढ़। खटीक समाज सार्वजनिक सेवा समिति घोसुण्डा की ओर से 6 नवंबर को नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह होगा। साथ ही खेलकूद, शैक्षिक, सरकारी सेवा में प्रवेश एवं सामाजिक क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाले समाज के 24 छात्र एवं आठ छात्राओं का सम्मान किया जाएगा।
अध्यक्ष सुरेश खोईवाल ने बताया कि समारोह में मुख्यमंत्री सलाहकार एवं पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर, दूदू विधायक बाबूलाल नागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत करेंगे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में अभाखस जिलाध्यक्ष गोल्डमेन कन्हैया लाल खटीक, पूर्व विधायक प्रत्याशी आनंदी राम खटीक, भीलवाड़ा खटीक समाज अध्यक्ष बंशीलाल पटेल, उदयपुर खटीक समाज के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र चैहान होंगे। समाज के विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओ के साथ सामाजिक समरसता को बढ़ाने हेतु घोसुंडा के वरिष्ठ जन एवं गणमान्य नागरिक, अधिकारी व कर्मचारियों को निमंत्रित किया गया है। सचिव उदय लाल खटीक, महामंत्री शंकर लाल खटीक सहित समस्त कार्यकारिणी पदाधिकारियों, वरिष्ठ जनों, संरक्षक मंडल ने समाजजनों से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया।
अध्यक्ष ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह में 32 प्रतिभागियों का सम्मान होगा जिनमें ड्राॅप बाॅल में राष्ट्रीय स्तर पर खेलने पर आदित्य पिता ललित खोईवाल, टेबल साॅकर गेम्स में राष्ट्रीय स्तर पर खेलने पर राहुल पिता छगन लाल, इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट वाॅलीबाॅल में कार्तिक पिता बाल किशन, कक्षा 12 कला वर्ग में 81.80 प्रतिशत अंक प्राप्त होने पर राहुल पिता राजेश कुमार, कक्षा 12 कला वर्ग में 82.80 प्रतिशत योगिता पिता बागेश्वर, कक्षा 10 में 83.67 प्रतिशत रानू पिता सुरेश, कक्षा 12 कला वर्ग में 88.80 प्रतिशत स्वीटी पिता लक्ष्मण लाल, राजकीय सेवा जीएनएम चिकित्सा विभाग में चयन पर आरती पिता कैलाश चंद्र, राजकीय सेवा कंप्यूटर अनुदेशक में चयन होने पर सुनील पिता कैलाश चंद्र, राजकीय सेवा में चयन पुलिस उप निरीक्षक राजस्थान पुलिस रत्नाकर पिता बागेश्वर, सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य पर प्रवीण कुमार पिता रमेश चंद्र, शारीरिक शिक्षक शिक्षा विभाग राष्ट्रीय स्तर पर वालीबाॅल रवि पिता जगदीश, राष्ट्रीय स्तर पर स्पीड बाॅल्स रवि पिता राजमल, राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट सुनील पिता नारायण, कक्षा 10 में 81.50 प्रतिशत आयुष पिता अर्जुनलाल, कंप्यूटर शिक्षक भर्ती में चयन मनोज कुमार पिता मदन लाल सीबीएसई 12वीं में 86.00 प्रतिशत अंशुल पिता सुरेश चंद्र, राजकीय सेवा में चयन पुलिस कांस्टेबल विनोद पिता मेवा लाल, राजकीय सेवा में चयन शिक्षा विभाग एलडीसी पंकज पिता मेवालाल, कक्षा 12 कला वर्ग में 81.80 प्रतिशत पायल पिता बाबूलाल, राष्ट्रीय स्तर पर चयन वाॅलीबाॅल चेष्टा पिता ओमप्रकाश, राज्य स्तर पर टेबल साॅकर अंकुश पिता गणपत लाल, एम.टी.एस. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, दुष्यंत पिता चांदमल, सहायक सांख्यिकी अधिकारी सांख्यिकी विभाग प्रदीप कुमार पिता बंशी लाल, लाइब्रेरियन शिक्षा विभाग रजत पिता देवी लाल, कक्षा 12 कला में 88.70 प्रतिशत रानी पिता राजू लाल, ड्राॅप बाॅल में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान चेतन पिता गोवर्धन लाल, टेक्निकल असिस्टेंट नवोदय विद्यालय समिति लकी पिता ओम, पटवारी राजस्व विभाग प्रियंका पिता ओम प्रकाश, कम्प्यूटर अनुदेशक रोहित पिता ओमप्रकाश, वाॅलीबाॅल स्टेट प्लेयर में उत्पल पिता पूरण मल एवं तुषार पिता पूरण मल सम्मिलित है।
0 टिप्पणियाँ