सांसद थप्पड़ कांड : आम आदमी पार्टी के कोर्डिनेटर ने सांसद जोशी पर साधा निशाना


चित्तौड़गढ़। प्रतापगढ़ जिले के नारकोटिक्स विभाग में अफीम लाइसेंस वितरण के दौरान किसानों से नामांतरण व लाइसेंस वितरण में अवैध वसूली पर सांसद सीपी जोशी द्वारा थप्पड़ मारने का मामला तूल पकड़ता जा रहा हैं। भाजपा सांसद सीपी जोशी को आड़े लेते हुए चित्तौड़गढ़ जिले के आप पार्टी कोर्डिनेटर ने भी निशाना साधा हैं। इस मामले पर पलटवार करते हुए आम आदमी पार्टी के चित्तौड़गढ़ जिला कोर्डिनेटर ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए बयान जारी किया हैं। जिससे राजनितिक गलियारों में हलचल पैदा हो गई है, मामले पर अभियंता अनिल सुखवाल ने कहा कि अफीम विभाग केन्द्र सरकार के अधीनस्थ विभाग है जिसमें भाजपा नेताओं ने मुखियाओं और अधिकारियों के साथ दलालों को किसानों के पीछे लगा रखा हैं और जब अफीम किसानों ने चोरी रंगे हाथों पकड़ ली तो भाजपा सांसद थप्पड़ मार कर भ्रष्टाचार से बेखबर होने और निर्दोष होने का दिखावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अफीम विभाग में फेला भ्रष्टाचार भाजपा की ही देन है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ