अशरफी साहब की दरगाह से चादरें बगदाद रवाना


चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के महान सूफी संत हजरत सैयद सरदार अहमद अशरफी साहब रहमततुल्लाह अलैहे की दरगाह से मुरीदों का काफिला बगदाद रवाना हुआ।
मोलाना मोहम्मद उमेर अशरफी ने बताया कि अशरफी साहब के मुरीद व मुरीदा नूरजहॉ बेगम, रेहाना बानू, रूकसाना बानू, मोहम्मद हसनान अशरफी, मोहम्मद अमजद अशरफी, रूखसार बानू, मोहम्मद आरीफ सरकार गोसपाक की 11वीं शरीफ के मौके पर बगदाद शरीफ व नजफ अशरफ (मोला अली) व करबला शरीफ (इमामे हुसैन) रदीअल्लाहो अनहुम अजमईन की जियारतो के लिए अशरफी साहब के आस्ताने से चादर लेकर रवाना हुए। इस मौके पर सज्जादा नशीन मोहम्मद युसुफ अशरफी मोलाना जुबेर अशरफी, मोलाना जुनेद अशरफी, सरदार अहमद अशरफी, मोहम्मद शाहीद लौहार, मुन्सिफ खान, मौलाना खुदाबक्ष व अशरफी साहब के कई मुरीदीन मौजुद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ