भाविप का दिवाली मिलन समारोह संपन्न, प्रांतीय समूहगान प्रतियोगिता 6 नवंबर को चित्तौड़ में

चित्तौड़गढ़। भारत विकास परिषद चित्तौड़गढ़ शाखा का दीपावली मिलन समारोह प्रांतीय महासचिव गिरीश सोमपुरा के मुख्य आतिथ्य, शाखा अध्यक्ष बालकिशन धुत की अध्यक्षता, प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख देवेंद्र पंड्या, जिला संयोजक शिव प्रकाश पुंगलीया व शाखा संरक्षक डा आई एम सेठिया के विशिष्ठ आतिथ्य में गंगौर गार्डन में संपन्न हुआ। 
प्रांतीय महासचिव गिरीश सोमपुरा ने कहा की परिषद भारतीय सिद्धांत एवं परंपराओं को पोषित करते हुए भारत की नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने तथा समाज के सक्षम व्यक्तियों में सेवा के लिए समर्पण की भावना जागृत करने के लिए कार्यरत हे तथा चित्तौड़गढ़ शाखा भी 1991 से इसमें महत्ती भूमिका निभा रही हैं। विशिष्ठ अतिथि देवेंद्र पंड्या ने कहा ही प्रकल्प का आयोजन उद्देश्य पूर्ति के लिए प्रमुख आधार होता हे।शाखा अध्यक्ष बालकिशन धुत ने सभी सदस्यों व अतिथियों का स्वागत करते हुए दीपावली पर्व की बधाई दी व कहा की शाखा की गतिविधिया प्रांत व राष्ट्रीय निर्देशानुसार ही आयोजित की जाती है। संरक्षक डा आई एम सेठिया ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शाखा ने अपने स्थापना के 32 वर्षीय इतिहास में वास्तविक सेवा कार्यों की एक मिशाल कायम की हैं व जिला विकलांग मुक्त अभियान को पुनः प्रारंभ करने पर जोर दिया। 
कार्यक्रम में श्रीमति स्नेहलता मूंदड़ा, निर्मला न्याति, कुसुम धुत, वंदना न्याति, सुनीता पंगलिया, प्रेमलता महंत, अरुण सुखवाल, प्रमिला चोपड़ा, जगदीश सोमानी, प्रह्लाद पराशर तथा शिव कालिया ने संगीत भजन की प्रस्तुतियों से सभी को भाव विभोर कर दिया। प्रांतीय महासचिव सोमपुरा ने सदस्य हरीश न्याति व विकास अग्रवाल को भारत को जानो प्रतियोगिता में विशेष योगदान तथा शाखा गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए रमेश ईनाणी राजेश पगारिया, मनोहर मूंदड़ा, एन के जोशी ब्रजेश मोदानी, राजेश न्याति व दिनेश काबरा को प्रांत की और से विशेष सक्रियता पुरुस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन महेश नुवाल तथा आभार सचिव नवीन वर्डिया ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष कमल जैन, पूर्व अध्यक्ष ऋषभ सुराणा कैलाश न्याति, दिनेश काबरा आदि उपस्थित थे। 

समूहगान प्रतियोगिता 6 नवंबर को चित्तौड़ में

 शाखा अध्यक्ष बालकिशन धुत के अनुसार आगामी 6 नवंबर को प्रांतीय स्तर की समूहगान प्रतियोगिता जोहर भवन के सभागृह पर संपन्न किया जाएगा जिसमे प्रांत की 15 टीमों सहित लगभग 200 विद्यार्थी भाग लेकर राष्ट्रीय गीतो पर आधारित समूहगान प्रतियोगिता में भाग लेंगे तथा जोहर ज्योति के दर्शन कर चित्तौड़गढ़ के इतिहास से रूबरू होंगे। कार्यक्रम के लिए सदस्य भगवती लाल समदानी ब मनोहर मूंदड़ा को प्रभारी मनोनित किया गया हैं। स्थानीय छात्रों के लिए 2 नवंबर को आयोजन होगा जिसमे विजेता टीम इसमें भाग लेगी।समूहगान के इस प्रभावी कार्यक्रम में आमजन भी उपस्थित रहकर परिषद को गौरवान्वित कर बच्चो को आशीर्वाद दे सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ