चित्तौड़गढ़। जिला प्रमुख डॉ. सुरेश धाकड की अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कनिष्ठ लिपिक सीधी भर्ती 2013 के अंतर्गत दस्तावेज सत्यापन में उपस्थित 150 अभ्यर्थियों में से श्रेणीवार निर्धारित पदों हेतु पात्र पाये गये 102 अभ्यर्थियों का नियुक्ति/पदस्थापन हेतु चयन कर पंचायत समिति का आवंटन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में जिला प्रमुख के अलावा राकेश पुरोहित, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, चित्तौडगढ, जिला कलेक्टर प्रतिनिधि दिग्विजय सिंह झाला, कोषाधिकारी उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ