किराए पर ली जेसीबी को बेचा, धोखाधडी के मामले में मास्टर मांइड अभियुक्त को गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। सदर थाना निंबाहेड़ा पुलिस द्वारा धोखाधडी के मामले में मास्टर मांइड अभियुक्त को गिरफ्तार किया हैं।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि पुलिस थाना सदर निंबाहेड़ा पर वर्ष 2021 में जे.सी.बी. को मासिक किराये पर लेकर उक्त जे.सी.बी. को धोखाधडी कर बेचान करने के मामले को लेकर दर्ज प्रकरण संख्या 492/2021 धारा 420 भा.द.स. में वांछित अभियुक्तगण की तलाश शुरू की। पूर्व में 26 सितम्बर 2022 को अभियुक्त रामलाल जाट को गिरफ्तार किया गया। मामले का मास्टर मांइड आरोपी महेन्द्र पिता मदनलाल रेगर निवासी बोजूंदा जिला चित्तौडगढ जो कि घटना के बाद से ही सकुनत से फरार चल रहा था, जो गिरफ्तारी से बचने हेतु आये दिन अपने मोबाइल की सिम बदल कर अपनी उपस्थिति को छुपा रहा था। अभियुक्त महेन्द्र के मोबाइल नम्बरो की जानकारी कर जिला साइबर सैल को इस संबंध में सूचित कराया गया। जिस पर जिला साईबर सैल द्वारा उक्त अभियुक्त की गिरफ्तार हेतु तकनीकी रूप से जानकारी प्राप्त कर 31अक्टूबर को अभियुक्त महेन्द्र की लोकेशन कपासन थाना क्षेत्र में केसरी खेड़ी आने पर साईबर सैल टीम राजकुमार हैड कानि., कानि रामावतार, प्रवीण कुमार, कमलेश के सहयोग एवं सिंहपुर पुलिस चौकी प्रभारी सीताराम उप निरीक्षक व कानि सोनाराम, चेनाराम, किशन के सहयोग से अनुसंधान अधिकारी प्रहलाद सिंह सहायक उप निरीक्षक मय कानि खूबीराम द्वारा मामले हाजा के मास्टर मांइड अपराधी महेन्द्र रेगर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया। मामले में आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर हो बदमाश प्रवृति का है जो चोरी व धोखाधडी करने का मास्टर मांइड है। 
 उक्त आरोपी ने पूछताछ में उक्त घटना के अलावा पूर्व में चित्तौड़गढ़, मावली से ट्रेक्टर चोरी करना एवं उक्त घटना के पश्चात भी भैंसरोड़गढ़ जिला चित्तौड़गढ़ क्षेत्र से अपने साथी रामलाल जाट व नरेश रेगर निवासी दरीबा के साथ मिलकर करीबन 14 से 15 ट्रैक्टर एग्रीमेंट कर धोखाधडी से मेवात की तरफ बेचान बताया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ