चित्तौड़गढ़। गाड़री समाज के लोक देवता अनगढ़ बावजी के पैनोरमा हेतु मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत को दी सैद्धांतिक सहमति शीघ्र कार्य शुरू होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के उदयपुर आगमन पर सर्किट हाउस में अध्यक्ष राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण बोर्ड सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने मुलाकात कर गाडरी समाज के लोकदेवता अनगढ़ बावजी पैनोरमा की स्वीकृति हेतु कहा जिस पर मुख्यमंत्री ने सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी जिस पर पैनोरमा का कार्य शीघ्र शुरू हो सकेगा।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अवगत कराते हुए अध्यक्ष राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण बोर्ड सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने कहा कि जिले के भदेसर क्षेत्र में संत शिरोमणि अमरा भगत का समाधि स्थल है जो की कपासन विधानसभा क्षेत्र में आता है तथा उदयपुर और अजमेर संभाग में गाडरी समाज बहुतायत मात्रा में है। लोक देवता के रूप में अनगढ़ बावजी को माना जाता है। अति पिछड़ा वर्ग समाज चित्तौड़गढ़ जिले के अलावा डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, सहाड़ा सहित अन्य स्थान पर बड़ी तादाद में निवास करते हैं।
राज्यमंत्री ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर यहां पर लगने वाले मेले में इस समाज के लाखों लोग एकत्रित होते हैं तथा सामाजिक मेले में भारी संख्या में श्रद्धालु अनगढ़ बावजी पहुंचते हैं। प्रतिवर्ष आने वाले श्रद्धालु की संख्या में बढ़ोतरी होगी तथा उक्त पैनोरमा के जल्द निर्माण हेतु धनगर गाडरी समाज आशान्वित है जिस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पैनारोमा निर्माण हेतु सहमति प्रदान कर दी है। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश मूंदड़ा, नगरपरिषद सभापति संदीप शर्मा, पीसीसी सदस्य प्रमोद सिसोदिया साथ रहे।
0 टिप्पणियाँ