चित्तौड़गढ़। राजकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय गांधीनगर चितौड़गढ़ में छात्रसंघ अध्यक्ष अदिति कंवर भाटी ने समस्त छात्राओं के साथ मिलकर महाविद्यालय की समय सारणी में परिवर्तन के लिए प्राचार्य डॉ ममता शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
अध्यक्ष अदिति कंवर भाटी ने बताया कि एक ही समय पर दो विषयों की कक्षाएं होने व कक्षाओं का समय देर से होने के कारण दूर दराज से आने वाली छात्राओं को कक्षा लेने में कठिनाई हो रही है। अतः शीघ्र समय सारणी में परिवर्तन करने को कहा।
0 टिप्पणियाँ