चित्तौड़गढ़। राजस्थान पेन्शनर समाज जिला शाखा चित्तौडगढ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दशोरा के नेतृत्व मे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए मांग कि गयी कि पेन्शनर्स को 80 वर्ष पर 20 प्रतिशत अतिरिक्त पेन्शन स्वीकृत की जाती है उसमें से विभाजित कर 65, 70, 75, वर्ष की आयु पर क्रमशः 5, 10, 15 प्रतिशत अतिरिक्त पेन्शन स्वीकृत करवा राज्य के पेन्शनरों को लाभ प्रदान करने हेतु अनुरोध किया गया है।
पेन्शनर समाज ने ज्ञापन मे मांग की है कि 80 वर्ष पूर्ण करना कठिन होता है, जिससे अधिकांश पेन्शनर इस अतिरिक्त पेन्शन का लाभ नही ले पाते हैं। हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी अतिरिक्त पेन्शन का लाभ 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर दिया गया है। जबकि पंजाब व हरियाणा राज्य सरकार पहले से ही उक्त लाभ अपने पेन्शनरों को दे रही है।
राज्य के पेन्शनरों को अतिरिक्त पेन्शन का लाभ जो 80 वर्ष पूर्ण करने पर दिया जा रहा है उसे विभाजित कर 65 वर्ष पर 05 प्रतिशत, 70 वर्ष पर 10 प्रतिशत एवं 75 वर्ष पर 15 प्रतिशत की दर से लाभ लागू करवाते हुए 80 वर्ष पर पूर्वानुसार 20 प्रतिशत अतिरिक्त पेन्शन का लाभ दिया जाता हैं। राज्य के पेन्शनरों को 65 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर अतिरिक्त पेन्शन का लाभ दिया जाने बाबत ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन सौपने वालो में जिलाध्यक्ष के साथ जिला मंत्री गिरिराज प्रसाद शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भैरू शंकर व्यास, संगठन मंत्री लक्ष्मीलाल सोनी, जिला कोषाध्यक्ष यशवन्त दशोरा, प्रदेश प्रतिनिधी कमलकान्त, संयुक्त मंत्री सोहनलाल पण्डया आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ