निम्बाहेड़ा। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद के जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी निम्बाहेड़ा द्वारा पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीन्द कृपलानी की विशेष उपस्थिति एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी के नेतृत्व श्री जैन दिवाकर कमल गौ शाला में गौ सेवा की।
सांसद के जन्म दिवस पर क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गायों को हरा चारा खिलाकर ईश्वर से सांसद के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रदीप मोदी, व्यापर प्रकोष्ठ जिला संयोजक उमेश तोतला, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र जाखड़, एससी मोर्चा नगर अध्यक्ष विजय बैरवा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष आरती शर्मा, नगर मण्डल महामंत्री पारस जैन, उपाध्यक्ष देवकरण समदानी, गोपाल पंचौली, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शैलेश अहीर, पूर्वी मण्डल महामंत्री शैलेन्द्र पाटीदार, संजय शर्मा, भाजयुमो के दिलीप अहीर, सन्नी ओटवानी, मोहित रेगर, विक्की डागा, दिनेश बैरागी, दुर्गेश मराठा, ललित साहू, रत्नेश विरवाल, पार्षद कला देवी मालवीय, महिला मोर्चा से लक्ष्मी कोठारी, रेखा वसीटा, रागिनी आमेटा, सीता पाराशर, मनीषा मोदी, नीतू गहलोत, इंद्रा बालोटिया, सीमा लुहाड़िया, रानू बजाज, नीरा मेरतवाल, लीला भाटी, सरोज धूत, श्री जैन दिवाकर कमल गौ शाला के अजित जैन, सुरेश कुदाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ