चित्तौड़गढ़। अनुसूचित जाति के ठेकाकर्मी को थप्पड़ मारने पर चित्तौड़गढ़ सांसद के खिलाफ लामबंद हुए अनुसूचित जाति और जनजाति के कई संगठनों ने एक साथ मिलकर शुक्रवार को प्रतापगढ़ के गांधी चौराहे पर ढ़ोल नगाड़े बजाकर चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी का विरोध किया और सांसद जोशी का पुतला दहन किया। अनुसूचित जाति जनजाति के सैंकड़ों लोगों सहित कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जिला कलक्टर कार्यालय पहुंच कर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर सांसद सीपी जोशी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
गत मंगलवार को चित्तौड़गढ़ के भाजपा सांसद सीपी जोशी द्वारा प्रतापगढ़ के नारकोटिक्स कार्यालय में एक अनुसूचित जाति के ठेकाकर्मी को लगाए गए चांटे की गूंज थमने का नाम नहीं ले रही है और थप्पड़ कांड को लेकर सांसद सीपी जोशी की मुश्किलें बढ़ती दिखाईं दे रही है। चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ जिले के एससी/एसटी वर्ग के लोग आंदोलन की रणनीति बना रहे है।
चित्तौड़गढ़ के आम आदमी पार्टी के कोर्डिनेटर ने जारी किए बयान इस मामले में नारको टेस्ट करवाने की बात कही हैं। बता दें कि नारकोटिक्स विभाग पहुंचे सांसद सीपी जोशी ने वहां तैनात दैनिक ठेकाकर्मी श्रमिक को बुलाकर भ्रष्टाचार पर पुछताछ प्रारंभ कि इससे पहले की ठेकाकर्मी भ्रष्टाचार की पूरी कड़ी उजागर करता उससे पहले ही तुरंत ही सांसद सीपी जोशी ने उसे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया जिससे वहां पर अचानक ठेकाकर्मी दहशतगर्द हो गया और आगे कुछ बोल भी नहीं पाया।
0 टिप्पणियाँ