2 दिवसीय 66वीं ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन


निम्बाहेड़ा। निम्बाहेड़ा में यहां स्थानीय राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान पर आलोक उच्च माध्यमिक विद्यालय मन्दिर निम्बाहेड़ा द्वारा आयोजित की जा रही 2 दिवसीय 66वीं ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता नगरपालिका अध्यक्ष सुभाषचंद्र शारदा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। 2 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष सुभाषचंद्र शारदा थे तथा पालिका उपाध्यक्ष परवेज अहमद कार्यक्रम की अध्यक्षता की एवं पूर्व विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद रविप्रकाश सोनी, जिला आयोजना समिति सदस्य एवं पार्षद मनोज पारख, छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज शर्मा एवं गोपाल आंजना कार्यक्रम के बतौर विशिष्ठ अतिथि थे। प्रारम्भ में आलोक उच्च माध्यमिक विद्यालय के निदेशक राजेन्द्र कुमार शर्मा एवं प्रधानाचार्य मौसम तिवारी के नेतृत्व में विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया।     
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर अतिथियों द्वारा खेल मैदान में पहुचकर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। फाइनल प्रतियोगिता में अंडर-17 मैं अरनिया जोशी व डीपीएस के बीच मुकाबला हुआ जिसमें डीपीएस टीम विजेता रही तथा अंडर-19 में आलोक स्कूल व जावदा के बीच में मुकाबला हुआ जिसमें जावदा विजय रही व आलोक स्कूल उपविजेता रही। निर्णायक दल में विनोद व्यास, मोहम्मद अहसान छिपा, सोहन लाल भाटी, खुर्शीद, विशाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, भगवानलाल मेघवाल, प्रेमप्रकाश सालवी एवं जगदीश समदानी रहे। आयोजन समिति के सुरेंद्र वैष्णव, विवेक सोलंकी, शाहनवाज मोहम्मद, गजेंद्र शर्मा, अनिल चेलावत, उमेश, प्रकाश धूत गौरव पालीवाल चेतन शर्मा उमेश मालवी मोहम्मद जावेद सुनील धाकड़ आशीष श्रीवास्तव गोवर्धन बेरवा अजीज अहमद गोविंद कुमावत द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया। निजी शिक्षण संस्थान के कमलेश वैष्णव रवि ओझा गोविंद राठी, विद्यालय परिवार, खेल प्रेमी, खिलाड़ी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ