कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। श्रीराम स्नेही महिला मंडल द्वारा श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन शनिवार 28 जनवरी से 3 फरवरी शुक्रवार तक स्थानीय रामद्वारा स्थित दूल्हे दयाल सत्संग हॉल में किया जाएगा। स्थानीय महेश चंद्र पलोड के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय शाहपुरा के परम पूज्य बड़ा साध नरपत राम महाराज के शिष्य संत चेतनराम महाराज के श्रीमुख से प्रवाहित शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में शनिवार को स्थानीय सदर बाजार स्थित भगवान कल्याण राय महाराज मंदिर से रामद्वारा तक डीजे साउंड की धुन पर भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई। कलश एवं शोभायात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर नाचते गाते चल रही थी। वही युवा वर्ग भी नाचते गाते चल रहा था। शोभायात्रा में श्रद्धालु भक्त शिव महापुराण के चंवर ढोलते हुए चल रहे थे।
शोभायात्रा पीपली बाजार होते हुए चौक खारी बावड़ी, पुराना बस स्टैंड, पांच बत्ती चौराहा, श्रीराम मार्केट होते हुए रामद्वारा पहुंची जहां विधि विधान से पूजा अर्चना कर कथा का शुभारंभ हुआ।
इस दौरान बड़ी संख्या में नगर से श्रद्धालु भक्तजन कथा श्रवण करने पहुंचे।
कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 1 से 5 बजे तक किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ