चित्तौड़गढ़। जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त द्वारा चोरी, नकबजनी, लुट के वांछित अभियुक्त एवं स्थाई वारण्टी, 299 सीआरपीसी एवं भगौड़े व उदघोषित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अर्जुन सिंह शेखावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय चित्तौडगढ एवं आशिष कुमार वृताधिकारी निम्बाहेड़ा के सुपरविजन में शुक्रवार को थानाधिकारी फुलचन्द पु.नि. के निर्देशन में सूरज कुमार सहायक उप निरिक्षक मय जाप्ता जगदीश कानि. नं. 554 , कानि रामनिवास न. 1556, कानि मुदित न. 478 के टीम का गठन किया गया। सूरज कुमार सहायक उप निरिक्षक को मुखबीर से सूचना मिली की याकूब खान पिता हुसैन खान उम्र 52 साल निवासी पेराडाईज स्कुल के पिछे हाउसिंग बोर्ड निम्बाहेड़ा थाना कोतवाली निम्बाहेडा का वारण्ट होकर फरार चल रहा है जो अभी अपने घर पर आया हुआ है। सूचना पर मन सउनि मय जाप्ता के वारण्टी के घर पर पहुंचे। जहां पर वारण्टी याकूब खान मिला जो न्यायालय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट निम्बाहेड़ा के रे.फो. न. 128/2009, रे.फो. 326/2013 व न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट निम्बाहेड़ा के रे.फो. नम्बर 162/12 में फरार होने से मौके पर गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी पिछले सात सालों से जिला आगर मध्यप्रदेश रह रहा था। आज ही निम्बाहेडा में अपने परिजनों से मिलने आया था जिसको न्यायालय में पेश किया जायेगा।
पुलिस टीम में सूरज कुमार सहायक उप निरिक्षक, जगदीश कानि. नं. 554, कानि रामनिवास न. 1556, कानि मुदित न. 478 शामिल थे।
0 टिप्पणियाँ