47 विस क्षेत्र में 20 हजार करोड़ के चंबल परियोजना के रिटेंडर होंगे, कार्यादेश 31 मार्च से पहले होंगे जारी


चित्तौड़गढ़। रायपुर छत्तीसगढ़ में राजस्थान सरकार के जलदाय मंत्री महेश जोशी से राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने मुलाकात कर चंबल परियोजना के टेंडर प्रक्रिया के बारे में देरी से चिंता जताते हुए शीघ्र योजना का लाभ घर घर तक पहुंचे इसके लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू करने का आग्रह किया।
राजस्थान सरकार की पीएचडी मंत्री महेश जोशी रायपुर छत्तीसगढ़ में मुलाकात करते हुए राज्य मंत्री को चंबल परियोजना टेंडर में देरी का कारण बताते हुए जानकारी दी है की राजस्थान में 47 विधानसभा क्षेत्र में 20000 करोड़ से अधिक इस परियोजना में ठेकेदारो ने 2021 की बीएसआर दर से लगभग 40% से 50% रेट अधिक दरे डाल दी जिससे अत्यधिक लागत आने के बाद रिटेंडर किए जा रहे है जो की 2022 की बीएसआर के तहत दर पर रि टेंडर होंगे। चित्तौड़गढ़, बेगू, निंबाहेडा के चंबल परियोजना के कार्यादेश 31 मार्च 2023 से पहले जारी हो जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी इस संदर्भ में वार्ता हुई जिस पर रि टेंडर के लिए गंभीरता से विचार विमर्श किया था। इसके पश्चात रिटेंडर के आदेश जारी किए गए। उन्होंने स्पष्ट जानकारी देते हुए बताया कि चंबल परियोजना के राजस्थान के 47 विधानसभा क्षेत्र 20 हजार करोड़ के रिटेंडर होने के बाद कार्यदेश 31 मार्च 2023 से पहले जारी हो जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ