धमाणा में हुई चाकूबाजी में मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

कपासन, (अंकित वैष्णव)। स्थानीय मुसलमान अंजुमन कमेटी के संयोजन में धमाणा में दो दिन पूर्व हुई चाकूबाजी में मौत को लेकर मुख्यमंत्री दुर्घटना सहायता कोष से दुर्घटना से पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता दिलाने की मांग को लेकर कपासन उपखंड अधिकारी विनोद कुमार चौधरी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। अंजुमन कमेटी के प्रवक्ता गुड्डू खान ने बताया कि गत  2 दिन पूर्व शनिवार को गांव धमाणा के बस स्टैंड पर किसी बात को लेकर दो गुट में आपसी विवाद के चलते उसमें बीच बचाव करने पहुंचे  धमाणा निवासी रज्जाक मोहम्मद पिता सफी मोहम्मद की इस घटना में मौत हो गई थी। परिवार का भरण पोषण की सहायता दिलाने के लिए अंजुमन कमेटी के सदर अशफाक हुसैन के नेतृत्व में आम मुसलमान द्वारा उपखंड अधिकारी विनोद कुमार चौधरी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। पूर्व पार्षद हाजी अब्दुल रहमान मंसूरी, जिला वक्फ कमेटी उपाध्यक्ष  मजहर हुसैन, डॉक्टर अंजर साबरी, याकूब अली बुखारी, मोहम्मद इलियास मेवाती   उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ