प्रेसवार्ता : अडानी समूह के मामले में केंद्र की मोदी सरकार पर मंत्री आंजना ने साधा निशाना

चित्तौड़गढ़। सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना ने आज एक प्रेसवार्ता का आयोजन कर केंद्र की मोदी सरकार पर अडानी समूह को लाभ पहुंचाने के मामले को लेकर निशाना साधा। मंत्री आंजना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी दोस्ती निभाने के लिए अडानी समूह पर कार्यवाही करने के बजाय एलआईसी के निवेशकों के करोड़ों रुपए फंसा दिए। उन्होंने प्रदेश की गहलोत सरकार के बजट को हर वर्ग के लिए बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी क्राइम होने पर ऑनलाईन एफआईआर भी दर्ज करवाई जा सकती हैं। चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष नही बनाएं जाने के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि रायपुर अधिवेशन के बाद चित्तौड़गढ़ में जिलाध्यक्ष की घोषणा हो सकती हैं। 
इस अवसर पर नगर परिषद सभापति सन्दीप शर्मा, डेयरी चेयरमैन बद्री लाल जाट, करण सिंह सांखला और अहसान पठान मौजूद थे।
प्रेसवार्ता का वीडियो देखें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ