विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई

भदेसर, (शैलेन्द्र जैन)। भदेसर उपखंड मुख्यालय सहित समीपवर्ती आसावरा माता गांव में विश्वकर्मा जयंती हर्षल्लास के साथ मनाई गई। आसावरा माता विश्वकर्मा मंदिर अध्यक्ष नंद लाल सुथार एवं बंशी लाल सुथार ने जानकारी देते हुए बताया कि आसावरा माता में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मंदिर से समाजजनों की उपस्थिति में जुलूस निकाला गया। जुलूस से पूर्व मंदिर परिसर में हवन पूजन किया गया। तत्पश्चात जुलूस बैंड बाजों की मधुर धुन के साथ पूरे नगर में निकाला गया। बैंड बाजे की धुन पर समाज जन नाचते गाते चल रहे थे। जुलूस के पुनः मंदिर परिसर में पहुंचने पर धर्म सभा का आयोजन किया गया एवं प्रसाद वितरित किया गया।
 भदेसर मुख्यालय पर भी हनुमान मंदिर से जुलूस प्रारंभ हुआ जो नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुनः हनुमान मंदिर पहुंचा जहां पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ