चित्तौड़गढ़। एक महिला ने रेप के झूठे आरोप में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपए ऐंठने का मामला गंगरार थाना में दर्ज हुआ हैं।
महिला ने अपने पूर्व पति के खिलाफ भी दो बार केस दर्ज करवाएं थे वो मामले झूठे निकले थे। महिला एक हनी ट्रेप के मामले में जेल भी जा चुकी है।
गंगरार थानाधिकारी शिव लाल मीणा ने बताया कि एक पीड़ित ने गंगरार थाने में मामला दर्ज करवाया हैं। रिपोर्ट के अनुसार
सात आठ साल पहले उसकी मुलाकात एक लड़की से हुई थी। उस दौरान उससे बात भी होती थी। आरोपी युवती ने अपने आप को आविवाहित बताया था। उसके कुछ समय बाद वह उदयपुर शिफ्ट हो गई। उसके बाद आरोपी युवती पीड़ित से मिली और अपने प्यार का इजहार किया। उस दौरान उसने उसके साथ नॉर्मल सेल्फी खींची तो पीड़ित ने भी नॉर्मल समझकर एतराज नहीं किया। उसके बाद आरोपी बार बार पीड़ित के शोरूम में आने जाने लगी।
रिपोर्ट में बताया कि एक बार खाना खिलाने के बहाने रेस्टोरेंट लेकर गई। जहां खाना खाने के बाद पीड़ित का सर भारी हो गया। आरोपी ने कार में पीड़ित के साथ बदतमीजी की और गलत हरकत की। उसके बाद से ही आरोपी युवती फोटो और वीडियो दिखा कर पहले आत्महत्या की धमकी देती रही। उसके बाद शादी करने का दबाव बनाती रही। जब युवक ने मना कर दिया तो युवती ले बदले में 10 लाख रुपए की मांग की। घबराकर युवक ने भी एक लाख रुपए दे दिए। उसके बाद युवती लगातार दबाव बनाती रही कि रेप केस में उसे फंसा देगी। अगर बचना है तो 10 लाख रुपए की मांग पूरी करें।
इसी तरह ब्लैकमेल करते हुए युवती ने लाखों रुपए ऐंठ लिए। कई बार घर पर आकर भी तमाशा किया। जब पीड़ित ने अपने स्तर पर पता किया तो पता चला 2005 में उदयपुर निवासी एक युवक से उसकी शादी हो चुकी थी। उसके 5 साल बाद उसने अपने ही पति पर रेप का झूठा मुकदमा दर्ज करवाया। कोर्ट में यह मुकदमा झूठा पाया गया। उसके एक साल बाद दोबारा उसने अपने ही पति पर वापस दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया और कोर्ट में जाकर वापस पलट गई। इसके अलावा उसने उदयपुर के ही एक अन्य युवक पर झूठे रेप केस का मामला दर्ज कर उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी। उस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी भी हो चुकी है और वह जेल भी जा चुकी है। उसका अपने पति के साथ तलाक भी नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0 टिप्पणियाँ