कपासन शहर में निकली गणगौर सवारी, ईसर गणगौर की पूजा की

कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। नगर में गणगौर की सवारी गाजे बाजे के साथ के साथ निकाली गई। महिलाओं ओर कन्याओं ने ईसर गणगौर की पूजा की।
गणगौर के अवसर पर नगर के श्री कल्याण रायजी मंदिर चौक से गाजे बाजे के साथ गणगौर की सवारी शुरू हुई। जिसमें महिलाएं सज धज कर नाचते गाते हुए चल रही थी। गणगौर की सवारी पिपली बाजार,लोडकीया चौक, पुराना बस स्टैंड, पांच बत्ती चौराहा पंहुची जिसमें पुराना बस स्टैंड और आदर्श कॉलोनी से आई हुई गणगौर के सवारी भी सम्मिलित हो गई।यहां से सवारी पब्लिक पार्क में पहुंची। नगर पालिका की ओर से आकर्षक विद्युत सज्जा सहित आदि व्यवस्था की गई।
 गणगौर के गीतों घूमर सहित के राजस्थानी गानों पर जमकर नृत्य किया। गणगौर की सवारी शनिवार व रविवार को भी निकाली जाएगी। इससे पूर्व सुबह कन्या और महिलाओं ने सज धज कर ईसर गणगौर की पूजा की। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ