राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ ने 11 सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ ने अपनी 11 सूत्रीय मांग को लेकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा हैं। मंत्रालयिक कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर बीते तीन दिनों से अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश लेकर आंदोलन कर रहें हैं।
राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष चन्द्र शेखर जोशी के नेतृत्व में अपनी 11 सूत्रीय मांग को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम अर्चना बुगालिया को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया की राज्य सरकार और महासंघ के बीच मांगों को लेकर पूर्व में 14 सितंबर 021 को लिखित समझोता हुआ था।जिसको सरकार ने अब तक लागू  नहीं किया गया जबकि महासंघ ने इस समझौते को लागू करवाने के लिए बजट पूर्व जयपुर में ध्यानाकर्षण महारैली का भी आयोजन किया। इसके बावजूद सरकार ने बजट में मंत्रालयिक कर्मचारियों की अनदेखी की। जिस पर अब 11 सूत्रीय मांगपत्र के समर्थन में महासंघ के बैनर तले समस्त मंत्रालयिक कर्मचारी 10 अप्रैल से अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर हैं और 17 अप्रैल से मांगे मानी जाने तक जयपुर में महापड़ाव डाला जावेगा।
मुख्य मांगों में पदोन्नति के प्रथम पद वरिष्ठ सहायक की ग्रेड पे 2800 के स्थान पर 3600 की जाने, प्रारम्भिक वेतन 9840 को पुनर्स्थापित कर सातवें वेतन आयोग में तदनुसार मूल वेतन 25500 निर्धारण किया जाने, समकक्ष कैडर के समान कनिष्ठ सहायक की योग्यता स्नातक की जाने सहित 11 मांगे समिलित हैं।
इस अवसर पर महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष चन्द्र शेखर जोशी, अजीज मोहम्मद, सतीश कुमार, उदयलाल खटीक, दशरथ सिंह, युगांशु चाष्टा, शक्ति सिंह, नारायण लाल जाट, कैलाश जाट, जगदीश चन्द्र आदि मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ