चित्तौड़गढ़। भाजपा महिला मोर्चा चित्तौड़गढ़ का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर पार्टी कार्यालय ओछडी पर प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अलका मूंदड़ा, जिलाध्यक्ष गौतम दक, जिला महामंत्री कमलेश पुरोहित प्रदेश कोषाध्यक्ष व चित्तौड़गढ़ जिला प्रभारी किरण तातेड़ व जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा की मौजूदगी में हुआ। जिला प्रवक्ता एडवोकेट विदुषी बिल्लू ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर 5 सत्रों में आयोजित किया गया। शिविर के अलग-अलग सत्रों में पार्टी के इतिहास, विचार, जनसंपर्क, राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भागीदारी आदि महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। विषय प्रथम सत्र में राष्ट्र निर्माण में भाजपा का योगदान एवं विकास यात्रा पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक ने अपने विचार रखे और आभार कपासन नगर पालिका अध्यक्ष मंजू सोनी ने किया। विषय द्वितीय सत्र में प्रदेश कोषाध्यक्ष व जिला प्रभारी चित्तौड़गढ़ किरण तातेड़ ने महिला विरोधी राजस्थान राज्य सरकार पर उद्बोधन दिया और आभार प्रदर्शन भदेसर प्रधान सुशीला कंवर द्वारा किया गया। विषय तृतीय सत्र में मोदी सरकार में महिला कल्याणकारी योजनाओं की संपूर्ण जानकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ अलका मूंदड़ा के द्वारा दी गई व आभार जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा द्वारा व्यक्त किया गया। विषय चतुर्थ सत्र में मिशन 2023-24 विजय संकल्प में महिला भूमिका पर जिला महामंत्री कमलेश पुरोहित के द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई व आभार चित्तौड़गढ़ प्रधान देवेंद्र कंवर द्वारा व्यक्त किया। विषय पंचम सत्र में सोशल मीडिया व मीडिया प्रबंधन पर जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन ने के द्वारा उसके उपयोग-दुरुपयोग के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई। आभार प्रदर्शन प्रदेश सदस्य सिंपल वैष्णव व पूर्व जिला प्रमुख सुशीला जीनगर द्वारा दिया गया। अंत में कार्यक्रम का धन्यवाद व आभार जिला महामंत्री ज्योत्सना चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति अभिभाषण के अंश पंचायत समिति प्रधान देवेंद्र कंवर भाटी द्वारा पढ़ा गया। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा समरसता अन्य कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी समरसता पकवाड़ा 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है जिसमें सेवा बस्ती में रहने वाली बहनों के का सम्मान करना एवं उनकेसाथ बैठकर भोजन करना आदि कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
इसी कार्यक्रम के तहत् सफाई कर्मी निशा सिंगोलिया, दीपा मल्होत्रा, रानी हरिजन, श्यामू भाई, इंदिरा शांतिलाल का भाजपा पदाधिकारियों द्वारा ऊपरना और शाल उड़ा कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कपासन चेयरमैन मंजू देवी सोनी, चित्तौड़गढ़ प्रधान देवेंद्र कंवर भाटी, भदेसर प्रधान सुशीला कंवर आक्या, नीरू अहीर पूर्व चित्तौड़गढ़ नगर पालिका चेयरमैन, सुशीला जीनगर पूर्व नगर प्रमुख, रेखा शक्तावत पूर्व जिलाध्यक्ष, सिंपल वैष्णव प्रदेश सदस्य, जिला उपाध्यक्ष विमला गट्टानी, जिला महामंत्री उषा राधर, जोशना चौधरी, जिला मंत्री संजू लड्ढा, एडवोकेट प्रेमलता गोस्वामी, वंदना स्वर्णकार, सोशल मीडिया प्रभारी सुनीता शर्मा, कार्यालय प्रभारी रेनू मिश्रा, कोषाध्यक्ष भारती वैष्णव, आईटी प्रभारी यशोदा टेलर, वंदना दाधीच पार्षद कपासन, वह सभी मंडलों के अध्यक्ष वह महामंत्री उपस्थित रहे। महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती भी मनाई गई।
0 टिप्पणियाँ